स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 29 अगस्त 2013

स्वामी विवेकानन्द के विचारों की प्रासांगीकता आज भी

14th अगस्त 2013, बुधवार : शिमला : विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा शिमला एवं  भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधानमें  "स्वामी विवेकानन्द के विचारों की प्रासांगीकता आज भी" विषय पर आज हिमाचल स्टेट संग्रहालय के सभागृहमें  माननीय रेखादीदी, संयुक्त महासचिव, विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी द्वारा प्रवचन दिया गया।

माननीय रेखादीदी ने बताया जैसे स्वामी विवेकानन्दनें पुस्तकीय ज्ञानके साथ साथ प्रत्यक्ष भारत का अनुभव परिभ्रमण द्वारा लिया और तत्कालीन देशकी परिस्थिती और उसका हल ढुंढा, और देशको आत्म-सन्मान वापस लाने के लिए कार्य किया ऎसे ही हमे आज पूरे आत्मविश्वास के साथ परिस्थिती का सामना करना है। विवेकानन्दने बताया था, हमे स्वयं पर ओर ईश्वर पर विश्वास होना है। जो लक्ष्य लेते है उसे पुरा करे बगर रुकना नहीं हैं। स्वामीजी कि तरह ही भारत प्रेम एवं संवेदनशील होकर इस विराट-जनता-जनार्दनके लिए कार्य  करना है।

संस्कार मनुष्यको मनुष्य द्वारा ही प्राप्त होते है और मनुष्य का निर्माण चारित्रके निर्माण द्वारा ही संभव है। स्वामी विवेकानन्दकी वारणसी के बंदरो वाले वाक्या बताते हुए स्वामी विवेकानन्दका संदेश की समस्या से भागो नही, किन्तु समस्या का सामना करो, यही आजकी आवश्यक्ता हैं।

कार्यक्रम के अन्तमें श्रीमती कल्पनाजी, केन्द्र कार्यकर्ता द्वारा विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी का परिचय दिया गया। श्री नेगीजी, क्युरेटर, हिमाचल स्टेट संग्रहालय एवं श्री आशुतोषजी, सहसंयोजक, विवेकानन्द केन्द्र शिमला शाखा ने आभार प्रस्ताव दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री हार्दिक ने कीया। कार्यक्रमके दौरान केन्द्र कार्यकर्ता द्वारा स्वामी विवेकानन्द एवं भारतीय संस्कृतिका बुक-स्टोलभी लगाया गया था।

शनिवार, 24 नवंबर 2012

सार्ध शती समारोह का शेड्यूल तय

शिमला — स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में वर्ष भर विवेकानंद जयंती सार्ध शती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो 25 दिसंबर से 12 जनवरी, 2014 तक चलेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए बालकृष्णन ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम विवेकानंद पर केंद्रित होंगे, जिसमें समाज के हर वर्ग सहित स्कूली छात्रों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज की स्थापना के लिए मानव को अपने निजी स्वार्थों को त्याग कर स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करना होगा।

आज पाश्चात्य समाज से प्रभावित होकर युवा वर्ग संस्कारविहीन और दिशाहीन हो गया है, जिससे समाज में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। आज स्वामी विवेकानंद के आदर्श व विचार युवा पीढ़ी के लिए सही मार्गदर्शक बन सकते हैं, जिसके चलते देश-विदेश सहित प्रदेश में सार्ध शती कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं, जिसका आरंभ 25 जनवरी को संकल्प दिवस से होगा, जिसमें युवा की दृष्टि से नामक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि जन्मदिवस पर 12 जनवरी 2013 को खंड स्तर तक समाज में चलने वाली विभिन्न धार्मिक संगठनों की सहभागिता से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 18 फरवरी को युवाओं के लिए सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम, पहली से 30 अप्रैल तक ग्राम संपर्क घर -संपर्क कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर से घर-घर जाकर स्टिकर, साहित्य, कैलेंडर वितरित किए जाएंगे। 11 सितंबर को भारत जागो दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें 18 से 40 वर्ष तक खंड स्तर तक दौड़ आयोजित होगी।

Ref Link :  http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/सार्ध-शती-समारोह-का-शेड्य/

बुधवार, 14 नवंबर 2012

कार्यशाला : स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह


स्वामी विवेकानन्द का जन्म १२ जनवरी १९६३ को हुआ था। २०१३ में उसे १५० वर्ष (सार्ध शती) हो रहे हैं, जिसे विवेकानन्द केन्द्र, कन्याकुमारी “स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह” समाज के विविध संगठनो के साथ, भारतकी सभी आध्यात्मिक शक्तिओका एकत्रिकरण द्वारा करने जा रहा है। यह कार्यक्रम १२ जनवरी २०१३ से १२ जनवरी २०१४ तक मनाया जायेंगा।

आने वाले वर्षभर चलने वाले कार्यक्रम का आयोजन – चर्चा के लिए शिमला जिल्ले के विविध संगठनोके १०० से भी अधिक कार्यकर्ताओके लिए एक दिन की कार्यशाला का आयोजन १८-नवम्बर: रविवार : सुबह १०:३० से दोपहर २:०० तक सरस्वती विध्यामंदिर, विकास नगर होने जा रहा हैं।

अगर आपभी विवेकानन्द केन्द्र, शिमला शाखा के माध्यमसे आने वाले वर्षमें सहयोग करना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए गये पर संपर्क करें।

दूरभाष : (०१७७)-२८३५९९४
चलित दूरभाष : ९४१८० ३६९९५, ९४१८० १५९९५
ई-मेल : shimla@vkendra.org