शनिवार, 24 नवंबर 2012

सार्ध शती समारोह का शेड्यूल तय

शिमला — स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में वर्ष भर विवेकानंद जयंती सार्ध शती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो 25 दिसंबर से 12 जनवरी, 2014 तक चलेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए बालकृष्णन ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम विवेकानंद पर केंद्रित होंगे, जिसमें समाज के हर वर्ग सहित स्कूली छात्रों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज की स्थापना के लिए मानव को अपने निजी स्वार्थों को त्याग कर स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करना होगा।

आज पाश्चात्य समाज से प्रभावित होकर युवा वर्ग संस्कारविहीन और दिशाहीन हो गया है, जिससे समाज में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। आज स्वामी विवेकानंद के आदर्श व विचार युवा पीढ़ी के लिए सही मार्गदर्शक बन सकते हैं, जिसके चलते देश-विदेश सहित प्रदेश में सार्ध शती कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं, जिसका आरंभ 25 जनवरी को संकल्प दिवस से होगा, जिसमें युवा की दृष्टि से नामक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि जन्मदिवस पर 12 जनवरी 2013 को खंड स्तर तक समाज में चलने वाली विभिन्न धार्मिक संगठनों की सहभागिता से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 18 फरवरी को युवाओं के लिए सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम, पहली से 30 अप्रैल तक ग्राम संपर्क घर -संपर्क कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर से घर-घर जाकर स्टिकर, साहित्य, कैलेंडर वितरित किए जाएंगे। 11 सितंबर को भारत जागो दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें 18 से 40 वर्ष तक खंड स्तर तक दौड़ आयोजित होगी।

Ref Link :  http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/सार्ध-शती-समारोह-का-शेड्य/

शुक्रवार, 16 नवंबर 2012

साधना दिवस कार्यक्रम

विवेकानन्द केन्द्रके प्रमुख पाँच उत्सवमें से एक उत्सव जो विवेकानन्द केन्द्रके संस्थापक स्व.मा. एकनाथजी रानडे के जन्मदिन, १९-नवम्बर सोमवार को हम सभी  "राष्ट्र - समाज" के लिए अपनें योगदान पर चिंतन  विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के अखिल भारतीय महासचीव मा. भानुदासजी के सानिध्यमें करेंगे।


सायं ५:०० मिलन
सायं ५:३०-६:३० साधनादिन कार्यक्रम
स्थान : विवेकानन्द केन्द्र, नाभा, शिमला-१७१००४ (भारत) 

Contact Details :
Ph : 2835995, Email : shimla@vkendra.org
M : 94180 36995, 94180 15995

बुधवार, 14 नवंबर 2012

कार्यशाला : स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह


स्वामी विवेकानन्द का जन्म १२ जनवरी १९६३ को हुआ था। २०१३ में उसे १५० वर्ष (सार्ध शती) हो रहे हैं, जिसे विवेकानन्द केन्द्र, कन्याकुमारी “स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह” समाज के विविध संगठनो के साथ, भारतकी सभी आध्यात्मिक शक्तिओका एकत्रिकरण द्वारा करने जा रहा है। यह कार्यक्रम १२ जनवरी २०१३ से १२ जनवरी २०१४ तक मनाया जायेंगा।

आने वाले वर्षभर चलने वाले कार्यक्रम का आयोजन – चर्चा के लिए शिमला जिल्ले के विविध संगठनोके १०० से भी अधिक कार्यकर्ताओके लिए एक दिन की कार्यशाला का आयोजन १८-नवम्बर: रविवार : सुबह १०:३० से दोपहर २:०० तक सरस्वती विध्यामंदिर, विकास नगर होने जा रहा हैं।

अगर आपभी विवेकानन्द केन्द्र, शिमला शाखा के माध्यमसे आने वाले वर्षमें सहयोग करना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए गये पर संपर्क करें।

दूरभाष : (०१७७)-२८३५९९४
चलित दूरभाष : ९४१८० ३६९९५, ९४१८० १५९९५
ई-मेल : shimla@vkendra.org